अगर आप भी इस फोन को यूज करना चाहते हैं तो आपको दो मई का इंतजार करना होगा. इस मोबाइल फोन को भारत की ही कंपनी ‘डोकोस’ लेकर आ रही है. कंपनी के जयपुर स्थित मुख्यालय ने इस मोबाइल फोन की बुकिंग शुरू कर दी है. इस मोबाइल फोन को खरीदने का तरीका.कंपनी ने 888 रुपए वाले मोबाइल फोन का नाम ‘DOCOSS X1′ रखा है. इसकी बुकिंग 27 अप्रैल यानी बुधवार शाम छह बजे से शुरू हो गई है. इसकी बुकिंग 29 अप्रैल की रात 10 बजे तक हो सकेगी डोकोस मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर राजेंद्र स्वामी ने बताया कि फोन बुक कराने के लिए नए नंबर 7666204430 पर मैसेज करें. इसके लिए फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर अपना नाम, पता, पिनकोड लिखना होगा. इसके बाद इस नंबर पर मैसेज करना होगा. इसके अलावा 9616003322 पर भी मैसेज किया जा सकता है. कंपनी की वेबसाइट www.docoss.com पर लॉग ऑन कर सकते हैं. राजेंद्र स्वामी ने बताया कि स्मार्ट फोन की कैश ऑन डिलीवरी दो मई से शुरू कर दी जाएगी. शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से यह डिलीवरी दो मई से की जा रही हैं. कंपनी स्मार्ट फोन बुकिंग करने वाले के पास कुरियर से भेजेगी. कुरियर बॉय के फो...