मार डालो मुझे क्योकी मैं मुसलमान हूँ
भोपाल का लाईव इनकाउंटर देखिए :- पिछले ही दिनों वारंगल (आंन्ध्र प्रदेश) में 5 मुसलमानों को अदालत ले जाते समय फर्जी ऐन्काउंटर में मार दिया गया था , ऐनकाउंटर को सही सिद्ध करने के लिए उनके हाथों में एक-47 राईफलें पकड़ा दी गयीं थीं जबकि तस्वीरें बता रहीं कि उनके हाथों में हथकड़ियाँ थीं और वह उस वैन की सीट से बंधी थीं जिनमें उनको ले जाया जा रहा था। ऐनकाउंटर का मतलब होता है "मुठभेड़" जिसमें दोनों तरफ से आक्रमण किया जाए , और गोलीबारी में पुलिस अपनी आत्मरक्षा में आक्रमण करने वालों को मार दे , और यदि आक्रमण नहीं हुआ तो जीवित पकड़ने का प्रयास करे। वारंगल में ऐसा कुछ नहीं हुआ और सभी के हाथों में हथकड़ियाँ थीं फिर भी उनको मार दिया गया , बाटला हाउस में भी यही हुआ और सभी बच्चों को सर के बीचोबीच गोली मारी गयी , कोई विशेषज्ञ बताएगा कि इनकाउंटर की वह कौन सी पोजीशन होगी किसी कमरे में कि सर पर गोली लग सके ? ऐसे ही फर्जी इन्काउंटर में शोहराबुद्दीन और इशरत जहाँ भी 3-4 मुसलमानों के साथ मारे गये जबकि वह भी निहत्थे और पुलिस कस्टडी में थे। भोपाल में मारे गये 8 मुसलमान अंडर ट्रायल थे ज...