मोदीजी आप कृपया बोले कम और काम ज्यादा और वास्तविकता में करे।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी
आपका एक सन्देश हर अख़बार की सुर्खी में था । बेईमानो अब सावधान हो जाओ ?
मोदी जी,
आपको कुछ सुझाव देना चाहता हूँ :
125 करोड़ से ज्यादा लोगो वाले इस देश में आप अपनी थोड़ी शक्ति इन निम्न लिखित लोगो के समूह में लगा दे तो शायद एक प्रतिशत जनता को भी आपको छूना न पड़े
और सारे बेईमान आपके पास होंगे।
नोट बंदी की तरह नहीं कि 99 प्रतिशत आम जनता परेशांन और एक प्रतिशत चोर वो भी आराम में।
1. सबसे पहले आपकी पार्टी और सभी राष्ट्रीय पार्टी के मुख्य पदाधिकारियो
और खास खास पदों पर बैठे लोगो की जाँच करवा ले।
50 प्रतिशत भ्रस्टाचार करवाने वालोे का पर्दा फाश हो जायेंगा।
क्योंकि बिना राजनीतिक सरंक्षण के कोई भी बड़ा भ्रस्टाचार कर नहीं सकता।
इसलिए आम जनता को धमकाना बंद करे। अपने घर में और अपनी बिरादरी के लोगो को ही छान बीन कर ले कंही दूर जाने की जरुरत नहीं है।
आधा काम हो जायेगा। आप कृपया बोले कम और काम ज्यादा और वास्तविकता में करे। केवल दिखावे का ढोंग न करे।
आधी बेईमानी ख़त्म एक महीने में।
2. उसके बाद नोकरशाही को ध्यान में लाओ। उनकी बिना शह के कोई भी भृष्टाचार हो ही नहीं सकता।
अब आवस्यकता हे आप 100 ईमानदार अफसरों का चयन करो और उन्हें यह कार्य सौंपे।
वो एक महीने में ऐसे भ्रष्ठ लोगो की लिस्ट आपको दे देंगे तब आप उन्हें चेक करे , सारा माल मिल जायेगा।
3. इसके बाद बड़े बड़े उद्योगपति जो सारी सरकारी नीतियां अपने हिसाब से बनवाते है , उनकी जाँच पड़ताल ईमानदार आदमियो से करवा ले सारी असलियत सामने आ जायेगी।
वंहा भी आपकी बिरादरी का सरंक्षण मिला हुआ दिखेगा।
जिन उद्योगों ने पिछले 10 सालों में हजारों गुणा तरक्की की हे ,
वो बिना सरकारी व राजनीतिक सरंक्षण के कर ही नहीं सकते।
पर आप अच्छी तरह से सोच लेना कि कंही वो आपको ही न डिगा दे , क्योंकि वो सारे सांसदों को अपनी पॉकेट में रखते है।
4. अगले में आप अपनी राजनीतिक पार्टियो के डोनेशन के खाते किसी ईमानदार CA (सी ए) से चेक करवा ले।
दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।
मोदी जी छोटे मोटे घूंस लेने व् देने वालो पर आपका ध्यान ज्यादा हे वो तो सुविधाशुल्क होता है ।
मजबूरी में जल्दी काम करवाने के लिए उन्हें देना पड़ता है,
उससे कुछ खास नहीं होगा।
आपको बड़ी मछलियां पकडनी हे तो अपने इर्द गिर्द ठीक से झांक लो सब कुछ कांच की तरह साफ़ नज़र आ जायेगा।
तब साधु महात्मा की तरह समता भाव से चाहे वो अपने भी क्यों न हो , तो छोड़ना मत,
कड़ा दंड जरूर देना।
ऊपर से भ्रस्टाचार ख़त्म होगा तो यकीनन नीचे अपने आप समाप्त हों जायेगा।
मोदी जी हमे आपसे बड़ी उम्मीद थी लेकिन आप भी खाली बोलने वाले निकले।
एकाध बड़ी मछली को पकड़ के बोलते तो हमे भी गर्व होता।
अभी भी समय हे मेरे लिखे लोगो को ही छान लो आपको बईमानों की फ़ौज मिल जायेगी।
ना आम आदमि को धमकाना पड़ेगा और आम आदमी आप को सदैव इज्जत देगा की यक़ीनन आप राष्टवादी प्रधानमंत्री हे।
खाली एक बात बताना चाहता हूँ कि जिनकी वजह से आप सत्ता में आये है उनकी इज्जत करना सीखो जो दिन रात मेहनत करके अपनी जीविका चलाते हे
आप सबसे ज्यादा उन्ही को धमका रहे हो।
सो अब जनता जान रही है।
इसलिए कंही देर न हो जाये इसलिए अब वास्तविकता में कुछ ठोश काम देश हित में कर दो तो देश सदैव आपको एक कामयाब प्रधानमंत्री के रूप में देखेगा।
Comments
Post a Comment