भीम की औलाद हैं हम

भीम   की औलाद  हैं  हम।
इसीलिए फौलाद   हैं   हम।।

है  संघर्ष  हमारा   मूलमन्त्र,
इसीलिए  आबाद  हैं   हम।।

बाबा  साहब  हक  दे  गए,
इसीलिए  आजाद  हैं  हम।।.

संगठित  तो  नहीं  हो सके,
बहुत  बड़ी  तादाद  हैं हम।।

जय  भीम  है हर जुबां पर,
बुद्ध  का  शंखनाद  हैं हम।।

सिल्ला' के हौंसले बुलंद हैं,
अन्याय के प्रतिवाद हैं हम।।

सौ -विनोद सिल्ला

Comments

Popular posts from this blog

ना हिंदू बुरा है ना मुसलमान बुरा है जिसका किरदार बुरा है वो इन्सान बुरा है. .

क्या वाल्मीकि जी मेहतर/भंगी थे?

हर चमार महापंडित है सूर्यवंशी हैं